प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय दुकानदार को समझाते हुए दुकान की गैलरी में चले गए। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, एक व्यक्ति ने दुकान का शटर गिराकर ताला बंद कर दिया। दुकानदार और उसके परिवार के अन्य सदस्य बंद प्रभारी निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर सहित दो सिपाही से विवाद करने लगे।
थानाध्यक्ष ने मोबाइल से उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। लगभग घंटे भर बाद दुकानदार ने एक छोटी बच्ची के हाथों शटर की चाभी पुलिसकर्मियों को भेज दी। हालांकि घंटे भर बाद ताला खुला और पुलिसकर्मी बाहर निकले। उधर, बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी ओपी सिंह, सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ अभिनव यादव पहुंच गए।
उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिला। एएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी दुकानदार उमेश अग्रहरि उर्फ मक्खन, राजेश, रोहित और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।