सुबह दुकान का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने रामकेवल को सूचना दी। वो मौके पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और आधा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जांच के दौरान कुछ सामान दरियाबाद नहर में दुकान से चोरी किए गए एक बोरी कॉपर के तार मिले।
दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने दरियाबाद नहर से कुछ सामान ले जाते हुए एक युवक को देखा। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मझवारा चौकी पर लेकर गए। उसके बताने पर ग्रामीण मनिकापुर गांव में पहुंचकर दूसरे और कोपागंज थाना के गोड़सरा गांव में पहुंचकर तीसरे चोर को पकड़ लिया। सभी की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। इन तीनों के बताने पर पुलिस और ग्रामीण चौथे चोर की तलाश में निकल गए।
एक ही इलाके में लगातार दूसरे दिन हुई चोरी
चार अगस्त की रात मझवारा निवासी जिउत प्रसाद की साइकिल मरम्मत की दुकान से लोहे के सामान चोरी हुए थे। उनके बगल में स्वामीनाथ की फास्टफूड की दुकान और उससे सटी बबलू कुमार की सैलून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। अगले दिन ही दोबारा चोरी से व्यापारियों में भय का माहौल है।
रात्रि गश्त के लिये सिफ्टवार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जायेगा। मॉनिटरिंग कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। - जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ, घोसी