फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी, लेखपाल कब्जा दिलाएं, एफआईआर कराएं

Wed, 08 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा के बुजुर्ग कल्लूराम की चप्पलें घिस गईं तहसील दिवस पर अफसरों के चक्कर काटते-काटते। बावजूद इसके न्याय मिलने की आस उन्होंने नहीं छोड़ी। मंगलवार को              फिर पिंडरा तहसील पर पहुंचे अपनी फरियाद लेकर। यहां तहसील दिवस में मौजूद डीएम विजय किरन आनंद से कहा, ‘साहब, चार बार से तहसील दिवस पर फेरा लगावत हई... मनबढ़ लोग हमरे जमीन पे कब्जा कइले हउवन...। हमके हमार जमीन मिल जाए तऽ बड़ा अहसान होई...।’
विज्ञापन



कातर स्वर में कल्लूराम की फरियाद सुनकर डीएम जिम्मेदारों की बेपरवाही पर भड़क उठे। उन्होंने थाना प्रभारी और लेखपाल को लताड़ लगाके हुए निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर पैमाइश कराएं और जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अलावा फूलपुर, बड़ागांव थाना क्षेत्र की अधिकांश जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर डीएम ने एसडीएम और सीओ सहित थाना प्रभारियों की क्लास लगाई। कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करें और जमीन खाली कराएं।
प्रेम बहादुर इंटर कॉलेज चिंतावन प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा करने और फूलपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा कर मोबाइल टावर लगने की शिकायत मिलने पर डीएम ने थाना प्रभारी और लेखपाल को जमकर लताड़ा। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



मलहक, पिंडरा, जमापुर, फूलपुर, सिंधोरा, गड़खड़ा आदि के ग्रामीणों ने कोटेदार पर पात्रों का नाम काटने की शिकायत की। इस पर डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता की समस्याएं जल्द से जल्द दूर करने और शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें