प्रगतिशील समाजबादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 16 जनवरी को चंदौली के सकलडीहा इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे। पार्टी के वाराणसी मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह ने जनसभा की सफलता के लिए क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया।
उन्होंने ब्लॉक के लक्ष्मणगढ़, गुरेरा, मजीदहा, तरगांव, चकिया, मारुफपुर, सरौली, पहाड़पुर सहित दर्जनों गांवो में ग्रामीणों से जनसभा में पहुंचने की अपील की। कहा कि इस समय प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग के लोग महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, लूट से त्रस्त है। पार्टी केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदेश के सभी मंडलों में रैली होगी। आगामी 16 जनवरी को सकलडीहा इंटर कालेज के मैदान में आयोजित रैली में भारी संख्या में समर्थक जुटेंगे।