फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में शिवपाल यादव के समर्थकों ने किया हंगामा, सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूटा

Wed, 16 Jan 2019 01:03 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी समर्थकों ने बनारस के सर्किट हाउस में हंगामा किया। इस दौरान गेट का शीशा टूट गया। हालांकि इसके बाद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां से चले गए। उधर, सर्किट हाउस प्रबंधन ने इस मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


बुधवार को चंदौली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार की रात वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे थे। सूचना के बाद उनसे मिलने के लिए सर्किट हॉउस में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। शिवपाल के सर्किट हाउस पहुंचते ही समर्थक उनसे मिलने को लेकर बेताब हो गए।

किसी तरह उन्हें सर्किट हाउस के रूम नंबर छह तक लाया गया। मगर बाहर खड़े कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए इतने बेताब थे कि गैलरी के बंद दरवाजे को तोड़ दिया। इस घटना के बाद सर्किट हाउस के केयर टेकर ने मामले की रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें