फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: माधव नाम और शंखनाद से गूंजी शिव की नगरी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधव नाम गूंज उठा, काशी वाराणसी का हर द्वार, सतयुग स्वागत को खड़ा, खोले अपने द्वार... के जयघोष से काशी की सड़कें गूंज उठीं। सोमवार को सुधर्मा महासंघ की ओर से निकली प्रभातफेरी में माधव नाम का जयघोष और शंखनाद की गूंज होती रही। श्रद्धालु माधव नाम का जाप करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को सुधर्मा महासंघ की ओर से डॉ. काशीनाथ मिश्र के सानिध्य में नाटी इमली भरत मिलाप मैदान क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई। शंखनाद और संकीर्तन की मधुर ध्वनियों के साथ सतयुग के आगमन का शोर सुनाई दिया। अलौकिक दृश्य के बीच हरिहर के सुंदर मिलनोत्सव के साक्षी बनकर भक्तगण स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव कर रहे थे। कलियुग के अंत से सतयुग के अनंत युग की ओर ले जाता माधव नाम का संकीर्तन भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर रहा था वहीं सतयुग के स्वागत का दिव्य जयघोष भी गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें