पराड़कर स्मृति भवन में सोमवार को काशी विश्वनाथ दल का पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संगठन के विशिष्ट सदस्य विशाल पांडेय ने काशी विश्वनाथ दल के लिए एक धर्मशाला बनाने की घोषणा की, जिसके निर्माण के लिए एक वर्ष का समय तय किया गया है। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कृष्ण महाराज के पुत्र पंडित पूरण महाराज ने काशी विश्वनाथ दल को सर्वसमाज के लिए उपयोगी बताया। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने की। इस दौरान ज्योत्सना चतुर्वेदी, डॉ. राजेश गौतम, संबित भूषण यादव, नीलू मिश्रा, रेखा चौरसिया, राकेश रौशन आदि को काशी विश्वनाथ अलंकरण स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथियों में मानवाधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यादव, समाजसेविका एवं पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव, मदन यादव, विशाल पांडेय, और पंडित विजय शंकर मिश्रा शामिल रहे।