फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports : लालपुर स्टेडियम की शिवांगी, साई सेंटर BHU की साक्षी ने जीता गोल्ड; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Tue, 05 Nov 2024 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। इसमें जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विजेता टीमों को प्रोत्साहित भी किया गया।
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ते धावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 68वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए। अंडर-14 सब जूनियर बालिका वर्ग के छह सौ मीटर दौड़ में लालपुर स्टेडियम की खिलाड़ी शिवागी यादव और बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मोहम्मद समीर खान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता। 

विज्ञापन




अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के शाहरुख खान, बालिका वर्ग में बीएचयू साई सेंटर की साक्षी सिंह ने स्वर्ण, अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल के कुलदीप यादव और बालिका वर्ग में आगरा मंडल की रंजना ने स्वर्ण पदक जीता। समापन आठ नवंबर को होगा।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 18 मंडल के करीब एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन का राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। इस दौरान प्रेमशंकर तिवारी, डीआईओएस अवध किशोर सिंह, डॉ. हरेंद्र राय, शिक्षक नेता चेतनारायण सिंह, दलसिंगार यादव आदि मौजूद रहे।

बेहोश हुई खिलाड़ी : खेल के दौरान आजमगढ़ मंडल की एक खिलाड़ी बेहोश हो गई। आनन-फानन में पानी के छींटे मारकर होश में लाया गया। बालिका 800 मीटर सीनियर वर्ग में दौड़ रही थी। 

40 टीमों से 1800 खिलाड़ी बीएचयू में खेलेंगे वॉलीबॉल
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर खेली जाएगी। इसमें देश की 40 टीमों से करीब 1800 खिलाड़ी खेलेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है। जल्द ही इसके निर्णायक मंडल का गठन कर लिया जाएगा। यह प्रतियोगिता 9 से 14 दिसबंर तक अंडर-17 आयुवर्ग में खेली जाएगी। 

ताइक्वांडो टीम अमृतसर, वॉलीबॉल टीम भुवनेश्वर गई
अंतर विश्वविद्यालयीय ताइक्वांडो और वॉलीबॉल टीम सोमवार को कैंट स्टेशन से पंजाब के अमृतसर और ओडिशा के भुवनेश्वर रवाना हुई। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. रॉबीन सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता 6 से 9 अमृतसर के गुरूनानक देव विश्वविद्यलय में होगी। इसमें पांच सदस्यीय टीम खेलेगी। वॉलीवॉल प्रतियोगिता भुवनेश्वर में पांच से नौ नवंबर तक खेली जाएगी। इसमें 12 सदस्यीय महिला टीम हिस्सा ले रही है। 

हैंडबॉल के लीग मुकाबले जीतकर प्रीक्वार्टर फाइनल में पहुंची 6 टीमें
मंडलीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता सोमवार की दोपहर केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में खेली गई। इसमें लीग मुकाबले जीत छह टीमें प्रीक्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 13 राष्ट्रीय खिलाड़ी खेल रहे हैं। 

इसमें बालिका वर्ग की सात और बालक वर्ग में छह खिलाड़ी शामिल हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ अनिल तिवारी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में तीन-तीन मुकाबले खेले गए। 

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का पहले मुकाबला में जेएस पब्लिक स्कूल चंदौली ने पायल यादव के तीन गोल की मदद से वीपीएस केराकतपुर को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में विकास हैंडबॉल एकेडमी की टीम ने तीन जूनियर नेशनल खेल चुकी नैना यादव के नौ गोल की मदद से विकास इंटर कॉलेज को 13-5 से हरा दिया। तीसरे मैच में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने काजल पटेल की नौ गोल की मदद से वीपीएस केराकतपुर को 12-3 से हराया। 

बालक वर्ग में एसएन पांडेय हैंडबॉल एकेडमी ने सूर्या यादव के आठ गोल की मदद से बड़ालालपुर स्पोर्टिंग क्लब को 16-12 से हराया। बड़ालालपुर गवर्नमेंट स्टेडियम की टीम ने आलोक यादव के छह गोल की मदद से वीपीएस केराकतपुर को 11-4 से और चंदौली की जेएस पब्लिक स्कूल की टीम ने शिवनारायण के चार गोल की मदद से बड़ालालपुर गवर्नमेंट स्टेडियम को 7-3 से हरा दिया।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबॉल का चैंपियन बना यूपी कॉलेज
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को परमानंदपुर स्थित स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय में खेली गई। इसमें यूपी कॉलेज की बास्केटबॉल टीम सीएट कॉलेज को हराकर चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में चार टीमों 50 से अधिक खिलाड़ियों और मैच आफिशियल ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह ने किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय, यूपी कॉलेज, सीएट कॉलेज और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने प्रतिभाग किया। संचालन महाविद्यालय के खेल सचिव डाॅ. मनोज कुमार सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राधेश्याम राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें