आज दिनांक 28 जून 2026 कामाख्या नगर में हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक
मोहिनी देवी रुंगटा शिशु मंदिर महमूरगंज में रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को हिंदू साम्राज्य दिन उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल के नेतृत्व में घोष प्रदर्शन से हुआ। इसमें शिवाजी महाराज की नौसेना द्वारा प्रयोग किए गए घोष की रचना का वादन किया गया। कुशाग्र ने शिवाजी के जीवन चरित्र पर वीर रस की कविता प्रस्तुत की। प्रदीप ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संचालित किया। काशी विभाग के घोष प्रमुख विपिन ने नगर संचालक ओम प्रकाश की उपस्थिति में पाथेय दिया। विपिन ने कहा कि विषम परिस्थितियों में शिवाजी महाराज ने अपनी सेना एकत्रित की थी। उन्होंने विभिन्न किलों को जीतते हुए हिंदू साम्राज्य की नींव रखी। आज भी विकट परिस्थितियों में हिंदुओं की एकजुटता अपरिहार्य है। संचालन नगर कार्यवाह अंशु ने किया। व्यवस्था में विवेक, बृज किशोर, राज किशोर और आदित्य ने सहयोग किया। विद्यालय के छात्र अवयान शिवाजी के वेश में मंच पर उपस्थित थे। उनके साथ चार अन्य विद्यार्थी सैनिकों के वेश में विराजमान रहे।