फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रूस में तैयार हो रहे ज्योतिष के अध्येता, बीएचयू के ज्योतिषाचार्य पहुंचे मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग

विज्ञापन
रूस के मास्को में ज्योतिष सम्मेलन में शामिल बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर विनय पांडेय और अन्
विज्ञापन
रूस में भारत की ज्योतिष विद्या और ग्रह-नक्षत्रों के अध्ययन का दायरा बढ़ रहा है। बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय रविवार को ज्योतिष सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस पहुंचे। प्रो. पांडेय ने मास्को स्थित इंदुबाला स्कूल ऑफ एस्ट्रोलॉजी में ज्योतिष द्वारा जीविका विचार और सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग में फलादेश में नवमांश की भूमिका बताई।
विज्ञापन

उन्होंने ज्योतिष से जीविका और उसके फलादेश से रूसी स्कॉलरों को परिचित कराया और कहा कि पर्याप्त भौतिक सुख सुविधा मिल जाने के बाद भी पश्चिमी देशों में सामाजिक मान्यता, आत्मशांति, बेरोजगारी, नैतिक और मानवीय मूल्यों का नुकसान हो रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। अब पूरे विश्व की नजर भारतीय ज्ञान परंपरा सहित वेद-वेदांगों की ओर है क्योंकि वे सभी जानते हैं कि ऋृषि परंपरा से प्राप्त ज्ञान वैभव के चलते ही भारत विश्व समुदाय का मार्गदर्शक बन सकता है। रूस में भी हर वर्ग में भारतीय ज्योतिष सहित योग संस्कृति संस्कार और सनातन धर्म के प्रति बड़े स्तर पर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें