शिवलिंग और मंदिर थीम पर बनेगा नगर निगम सदन भवन
अब 22 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाला नगर निगम सदन भवन शिवलिंग और मंदिर थीम पर बनेगा। इसकी लागत 97 करोड़ रुपये है। यह सात मंजिला भवन होगा, जिसे गंगा और काशी की थीम पर बनाया जाएगा। इसमें मुख्य भवन शिवलिंग की आकृति का होगा, जिससे काशी में आने का एहसास होगा। इसी बिल्डिंग में नगर निगम के सभी कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। सदन में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें; रिसर्च पर विवाद: लैब में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक सॉल्वेंट्स, रासायनिक प्रदूषकों को गोमूत्र में मिला बताया
शिवलिंग थीम पार्क में विकसित की जाएंगी सभी सुविधाएं
भेलूपुर जलकल परिसर में शिवलिंग थीम पार्क में सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके आसपास का पूरा क्षेत्र एक विशाल आध्यात्मिक और आधुनिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। कमिश्नरी के एकीकृत मंडलीय कार्यालय में 62 विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके निर्माण का काम शुरू हो गया है। वीडीए की देखरेख में 12 मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह भवन भी मंदिर और शिवलिंग की थीम पर आधारित होगा। अभी मंडलीय कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर हैं। 200 करोड़ रुपये की लागत से यह भवन तैयार किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बिल्डिंग में अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा होगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।