फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दिल्ली में प्रदर्शन का असर, नव अक्तूबर को शिवगंगा और सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त

Fri, 09 Oct 2026 04:47 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के चलते नव अक्तूबर 2026 को बनारस से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) निरस्त रहेंगी।

 

विज्ञापन
बनारस-नई दिल्ली ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के चलते शुक्रवार, नव अक्तूबर 2026 को बनारस से नई दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चलेंगी।

विज्ञापन

अति आवश्यक सूचना! सभी रेल यात्रियों को यह सूचित किया जाता है कि,आज दिनांक नव अक्तूबर 2026 को चलने वाली गाड़ी सं०12559 (बनारस-नई दिल्ली, शिवगंगा एक्सप्रेस) एवं गाड़ी सं०12581 (बनारस- नई दिल्ली, सुपरफास्ट एक्सप्रेस) का संचालन निरस्त रहेगा। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।

शिवगंगा एक्सप्रेस भी निरस्त
गाड़ी संख्या 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस का संचालन नौ अक्टूबर को निरस्त रहेगा। इस ट्रेन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी
गाड़ी संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया है। इससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों से जताया खेद
रेलवे की ओर से जारी सूचना में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें