फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे छोड़ बस्तियों में शिफ्ट हो रहे शराब शराब ठेकों का कड़ा विरोध

Tue, 04 Apr 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शराब ठेकों पर पहुंचकर विरोध
विज्ञापन
हाईवे से आबादी के बीच शिफ्ट हो रहे शराब ठेकों को लेकर सोमवार को भी जिले में कई जगह विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कैंट, रोहनिया और सारनाथ थाना क्षेत्र में लोगों ने शराब ठेकों पर पहुंचकर विरोध जताया।
विज्ञापन


इलाकाई थानों की पुलिस ने आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर उनके निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अर्दली बाजार क्षेत्र के एक शराब ठेके को पुलिस ने नहीं खुलने दिया।

वरुणा पार के अर्दली बाजार क्षेत्र की पॉश कॉलोनी विंध्यवासिनी नगर के गट के सामने स्थित कांप्लेक्स में अंग्रेजी शराब की दूकान खुलने की सूचना से लोग भड़क गए। अर्दली बाजार व्यापार मंडल के विनय तनेजा, मनोज दूबे, विनोद सिंह सहित अन्य व्यापारी और  अन्य लोग ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सभी का कहना था कि महिलाओं और बच्चों की दूकानों वाले कांप्लेक्स में शराब ठेका कैसे खुल गया। सीओ राजकुमार यादव और कैंट थाने की फोर्स पहुंची और आश्वस्त किया कि यहां शराब ठेका नहीं खुलेगा।

सारनाथ के बेनीपुर स्थित देशी शराब ठेके पर इलाके की महिलाएं एकजुट होने लगीं। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया। उधर, राजातालाब हाईवे का शराब ठेका रथयात्रा पंचकोशी मार्ग रानीबाजार मे खोले जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता गुस्से में है।

साथ ही, मोहनसराय हाईवे का शराब ठेका कनेरी ग्राम सभा में खोले जाने का भी विरोध ग्रामीणों ने एक बार फिर किया।

ग्रामीणों का कहना था कि शराब ठेके से गांवों मे अपराध बढ़ेगा। इस संबंध में इन गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि इसी तरह कचनार में भी शराब ठेका खोला जा रहा है जो युवाओं के लिए ठीक नहीं होगा।

प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार गुप्ता, पंकज सेठ, भोलानाथ पटेल, बबलू पटेल, प्रवीण केशरी, राजा हाशमी, आबिद शेख, संतलाल, गणेश शर्मा, जीतलाल पटेल, सूफियान अहमद, ओम प्रकाश, मनोज आदि शामिल रहे।

वहीं, थानेदारों की ओर से इलाके के लाइसेंस धारियों को स्पष्ट किया गया है कि रिहायशी बस्ती, धार्मिक स्थलों, स्कूलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों में हाईवे की दूकान न शिफ्ट की जाए। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी तो लाइसेंसधारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कहा गया है कि शराब ठेका उसी स्थान पर खोलें जहां आमजन को असुविधा न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें