आजमगढ़ के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि तक की हुई थी गिरफ्तारी
शाइन सिटी पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जांच के क्रम में दिसंबर 2023 में आजमगढ़ लालगंज के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू की गिरफ्तारी की थी। आरोप रहा कि 500 करोड़ रुपये वसूलने के साथ ही सोनू ने उत्तर प्रदेश, मुंबई और गुजरात में कई कमर्शियल प्लॉट और प्रॉपर्टी खरीदी थीं। सोनू सिंह ने लखनऊ से ही शाइन सिटी का कारोबार पूरे पूर्वांचल में फैलाया था।
शाइन सिटी का प्रमोटर नेपाल में भी पकड़ा गया था
जमीन की बुकिंग कराने वाले एजेंटों को कार उपहार में देने वाले राशिद नसीम 2017 के दौरान नेपाल में पकड़ा गया था। वह जेल में बंद रहा। उसी समय उसे जेल से रिहा कराने के लिए वाराणसी से गोरखपुर तक मजबूत पैरवी हुई थी। इस बीच शाइन सिटी के मिर्जामुराद प्रोजेक्ट में जमकर ठगी हुई। इसके बाद से ही राशिद नसीम पर प्राथमिकी दर्ज होनी शुरू हुई तो उसके इनर सर्किल में शामिल लोगों ने रुपये हड़पने के साथ ही जमीन भी हड़प ली।