शाइन सिटी कंपनी की मुसीबतें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। अरबों रुपये की ठगी करने के आरोपी शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई में कमिश्नरेट पुलिस जुट गई है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद राशिद नसीम की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पर धारा 82 के तहत प्रयागराज स्थित आवास पर नोटिस चस्पा की गई।