अखरी में गुरुवार को जमीन की पैमाइश के दौरान ही पारसनाथ विश्वकर्मा व सुजीत पटेल के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान सुजीत पटेल के पक्ष के लोगों ने पैमाइश का विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें चौकी प्रभारी अखरी, एक सिपाही व एक होमगार्ड घायल हो गए थे।
अमरावती के बेटे विनोद पटेल का आरोप है कि चौकी इंचार्ज अखरी पर्व कुमार सिंह ने उसकी मां के पेट में मारा था। कुल आठ महिलाओं को हिरासत में लिया गया था जिसमें अमरावती को रात नौ बजे छोड़ा गया था। बता दें कि अमरावती के परिवार में पति विभूति नारायण, पुत्र विनोद पटेल, प्रमोद पटेल और सुनील पटेल हैं।