बॉलीवुड के बिहारी बाबू व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बनारस भाजपा कार्यकर्ता और सांसद के हैसियत से नहीं आया हूं। मैं जागरूक नागरिक की हैसियत से यहां आया हूं। सच को सच और सफेद को सफेद या काला को काला कहने की शक्ति रखने वाले के नाते यहां आया हूं।
सोमवार को वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि बनारस, आम आदमी पार्टी में कई नेता काबिले तारीफ हैं। संजय सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है।
संजय सिंह जैसे लोगों के मिलने पर नीम पर करेला नहीं बल्कि सोने पर सुहागा होता है। आप में आने की औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा के सवाल पर अपने अंदाज में कहा....खामोश।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आपातकाल की तारीख ऐतिहासिक तारीख है, अजीब क्रांति लेकर आई थी। लोग भूल नहीं पाए। ये जागरूकता, सबक लेने और संकल्प की तारीख है। ऐसा कभी न हो और अगर हो तो कैसे इससे लड़ सके।