फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में हुई इस भूल के लिए शाहरुख ने जताया खेद, ट्विटर पर मांगी माफी

Wed, 02 Aug 2017 09:54 AM IST
amarujala.com, written by- उत्पल कांत
विज्ञापन
'जब हैरी मेट सेजल' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान ने अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशन सोमवार को बनारस में किया। प्रमोशन के बाद उन्होंने बनारस में मिले प्यार और सपोर्ट के लिए ट्विटर पर आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने खुद को, अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली, मनोज तिवारी और बनारस की जनता का जिक्र करते हुए धन्यवाद कहा। इस ट्वीट में प्रमोशल इवेंट को होस्ट कर रही उष्मा त्यागी का नाम नहीं था।

उष्मा त्यागी ने एक ट्वीट कर लिखा-शानदार सुपर स्टार शाहरुख खान के साथ स्टेज साझा किया। यह ट्वीट जब शाहरुख ने मंगलवार सुबह देखा तो उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही उष्मा त्यागी के री-ट्वीट को कर लिखा। ओह....माफ करना। जल्दबाजी और भीड़ के कारण भूल गया। धन्यवाद।
Sorry in the rush forgot to thank u. https://t.co/dRyt1OZgnr— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 1, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें