फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शारजाह-वाराणसी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दो बार डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। शारजाह से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स 186 रविवार को तकनीकी कारणों के चलते दो बार डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वाराणसी पहुंचने वाली यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान पहले सुबह 10:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ दी गई। इसके बाद स्थिति सामान्य न होने पर विमान को एक बार फिर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जहां फ्लाइट ने करीब 11:03 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में कुल 174 यात्री सवार थे। अचानक रूट परिवर्तन और बार-बार डायवर्जन की सूचना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई यात्रियों ने वाराणसी न पहुंच पाने को लेकर असुविधा जताई। अधिकारियों ने बताया कि विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित है। एयरलाइन द्वारा यात्रियों के लिए आगे की व्यवस्था किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें