फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बनेगा शंख चौराहा

विज्ञापन
वाराणसी के मोहनपुरा  चौराहा  राजातालाब के पास फोर लाइन पर बन रहा भव्य चौराहा  बनाया जा रहा है य
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के तिराहों और चौराहों का विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शंख चौराहे का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे अप्रैल में पीएम और सीएम के हाथों लोकार्पित करने की तैयारी है। यहां पर चौराहे का गोलंबर बनाया जा रहा है। प्रयागराज से वाराणसी आने वाले भक्त इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं। इस चौराहे पर डेकोरेटिव पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ झरना और लाइटिंग आदि का निर्माण कराया जाएगा। ट्रक से बड़ी साइज के शंख का निर्माण लखनऊ में हो रहा है।
विज्ञापन

यह आठ मीटर लंबा, सात मीटर चौड़ा और छह मीटर की गोलाई में बनेगा। इसे रखने के लिए 15 मीटर का प्लेटफॉर्म होगा। इस योजना से जुड़े विनय कुमार ने बताया कि भगवान शंकर के प्रतीक चिह्न लगाए जाएंगे। वीडीए की ओर से शहर के 50 से अधिक चौराहों का सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत कहीं नंदी तो कहीं त्रिशूल आदि की स्थापना की गई है। जेल रोड पर हाकी बनाई गई है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य चौराहे भी सुंदर दिखेंगे। पिछले दिनों वीडीए की बैठक में बरेका की मदद से कई चौराहों पर काम शुरू कराया गया। इस कार्य में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की ओर से भी सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में और कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें