उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि मानव जीवन को नैतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक दिशा देने वाली जीवनशैली है। वर्तमान समय में युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने संत समाज से भी सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
स्मृति महोत्सव के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में त्रिपुरसुंदरी सहस्त्रार्चन और विशेष वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजित सनातन संगोष्ठी में वक्ताओं ने शंकराचार्य शंकरानन्द सरस्वती महाराज के जीवन, उनकी कठोर तपस्या और धर्म संरक्षण में दिए गए योगदान को याद किया। संतों और विद्वानों ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती, दंडी स्वामी शुद्धानंद और रामदास फलाहारी सहित धर्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र से प्रोफेसर सुवेंदु त्रिपाठी, प्रोफेसर उपेंद्र त्रिपाठी, प्रोफेसर पतंजलि मिश्रा और प्रोफेसर सदाशिव कुमार द्विवेदी ने भी संगोष्ठी में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।