युवती की इस तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुकेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि फ्रांसीसी युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी व सर्विलांस के आधार पर आरोपी मुकेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेशी महिला के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी या अन्य कोई घटना का जिक्र उनकी ओर से लिखित प्रार्थना पत्र में नहीं है। घटना की जानकारी दूतावास को भी भेज दी गई है।