फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी में शाहरुख खान करेंगे डांस, लगेगा वी वी आईपी का जमघट

Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

राजनीति और खेल के लिए मंगल बेला होगी। सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी के मौके पर वी वी आईपी का जमघट लगने वाला है। जानकारी के अनुसार किंग खान इस मौके पर डांस करेंगे।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी डांस करेंगे और भी फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और राजनेता भी शिरकत करेंगे। दोनों की सगाई आठ जून को लखनऊ में होगी, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी।

विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान रिंकू सिंह की शादी समारोह में विशेष अतिथि होंगे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने न केवल शादी में आने का वादा किया है, बल्कि उन्होंने इस खास मौके पर स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करने की भी स्वीकृति दे दी है।

उनकी शादी में और भी सितारे शामिल होंगे। वहीं, रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की ग्रैंड वेडिंग की तैयारी भी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी यह उनकी शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें