8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू की गई पहल 'टुगेदर ट्रांसफॉर्मड' के माध्यम से डॉ. सुबोध सिंह की देखरेख में 50 बर्न और एसिड अटैक पीड़ितों की दशा में सुधार के लिए पूरे मार्च भर सर्जरी की गई।
पिछले साल शाहरुख खान को डेविस में आयोजित वर्ल्ड इकोनामिक फोरम 2018 में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के प्रति उनके इस तरह के कार्यों के लिए क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मीर फाउंडेशन के साथ शाहरुख खान पिछले तीन सालों से जुड़े हैं।