पीएम के काशी आगमन को लेकर न केवल सरकारी मशीनरी बल्कि भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है।
मंगलवार को अचानक भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे काशी पहुंचे और संत रविदास मंदिर पहुंचकर पीएम के आगमन को लेकर वहां चल रही तैयारियों को देखा और संगठन के लोगों के साथ बैठक पर पार्टी स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने के बाद मंदिर के महंत बाबा मंदीप सिंह जी के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
इसके बाद पार्टी के गुलाब बाग कार्यालय में काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के बैठक में संगठन की ओर से पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा भी मौजूद रहे। इस बैठक में पीएम के आगमन से पूर्व शहर में अभियान चलाकर साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
कहा कि संत रविदास की जयंती वाले दिन पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की टोपी और दुपट्टे पहनकर सेवाकार्य में लगे।
बैठक में प्रदीप अग्रहरि, सुधीर मिश्रा, हंसराज विश्वकर्मा, अशोक धवन, रामगोपाल मोहले, वीणा पांडेय, दयाशंकर मिश्रा, अशोक तिवारी, अवधेश सिंह, आजाद सिंह गौतम, साधना वेदांती, हेमंत सिंह, उमेश दत्त पाठक, संजय भारद्वाज, सुरेन्द्र नारायण सिंह, भोला मिश्रा, प्रेम पटेल, ज्ञानेश जोशी आदि लोग शामिल थे।