फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में स्थापित होगी शचींद्रनाथ सान्याल की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांतिकारी शचींद्रनाथ सान्याल को काशी की जनता ने नमन किया। बृहस्पतिवार को पांडेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में बंगीय समाज की ओर से शहीद की 129वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान समाज की ओर यह निर्णय लिया गया है कि मानस मंदिर के सामने स्थित पार्क में शचींद्रनाथ सान्याल की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के दौरान बंगीय समाज के सचिव देवाशीष दास ने कहा कि मां क्षीरोदवासिनी के पुत्र क्रांतिकारी शचींद्रनाथ सान्याल और उनके तीनों छोटे भाई रवींद्र नाथ सान्याल, जितेंद्र नाथ सान्याल और भूपेंद्र नाथ सान्याल बंगाली टोला स्कूल के ही छात्र थे। प्रारंभ में शचींद्रनाथ सान्याल बंगाल के अनुशीलन दल के सदस्य रहे और बाद में भारतीय क्रांतिकारी दल हिंदुस्तान प्रजातंत्र संघ के सदस्य रहे। सान्याल जी ने ही काकोरी कांड की योजना बनाई थीं।
शचींद्रनाथ सान्याल जी का देहावसान छह फरवरी 1943 को गोरखपुर में हुआ था। इस दौरान बंगीय समाज की ओर से यह निर्णय लिया किया गया कि क्रांतिकारी अमर शहीद शचींद्रनाथ सान्याल की मूर्ति तुलसी मानस मंदिर के सामने स्थित पार्क में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम व जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जय प्रकाश पांडेय, दिनेश तिवारी, डॉ. जयंत चौधरी, डॉ. देवव्रत लाहिड़ी, राकेश जायसवाल, चंचल मुखर्जी, चंद्रशेखर मल्लिक, अंतिका मुखर्जी, सुमित भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें