फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में ‘शब्द संवाद’: प्रो. अरुण भगत बोले- समाचार और विचार पत्रकारिता के दो अहम पहलू

Sat, 04 Feb 2023 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में शनिवार को ‘शब्द संवाद’ हुआ। कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. अरुण कुमार भगत की पुस्तक ‘पत्रकारिता: सर्जनात्मक लेखन और रचना प्रक्रिया’ का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
‘पत्रकारिता: सर्जनात्मक लेखन और रचना प्रक्रिया’ का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में शनिवार को ‘शब्द संवाद’ हुआ। कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. अरुण कुमार भगत की पुस्तक ‘पत्रकारिता: सर्जनात्मक लेखन और रचना प्रक्रिया’ का विमोचन हुआ। विभाग के स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम में पत्रकारिता में रचनाधर्मिता विषय पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


प्रो. अरुण कुमार भगत ने कहा कि पत्रकारिता जल्दबाजी में लिखा गया साहित्य है, जो जीवन के रहस्यों को उद्घाटित करता है। पत्रकारिता के शुरुआती दौर में इस पर काफी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रक्रिया चलती रही। प्रो. भगत ने कहा कि समाचार और विचार पत्रकारिता के दो अहम पहलू हैं।

मुख्य अतिथि बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आचार्य पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी ने कहा कि जब हमारे पास भाषा और साहित्य नहीं था, तब चित्रों व भाव के जरिए पत्रकारिता संचारित की जाती थी। प्रो. भगत की पुस्तक विद्यार्थियों के लिए मददगार होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुस्तक का विमोचन पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना नेर्लिकर, प्रो. उदय प्रताप सिंह, डॉ. अशोक कुमार ज्योति, डॉ. ज्ञानप्रकाश मिश्र, डॉ. बाला लखेंद्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. वीके सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. देवी प्रसाद और डॉ. सत्य प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें