फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जर्जर तार दे रहे दुर्घटना को दावत, बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नदेसर स्थित सती माई मंदिर के सामने कॉलोनी का मामला
खिड़की के सहारे तार बांधकर ले गया है बिजली निगम
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से तारों को सुरक्षित रखने और बेहतर आपूर्ति के दावे भले ही किए जाते हैं, लेकिन स्थिति इससे इतर है। नदेसर स्थित सती माई मंदिर के सामने वाली काॅलोनी में खिड़की के सहारे जर्जर तार ले जाए गए हैं।
बिजली निगम की ओर से सुरक्षा के लिहाज से शहर में जगह-जगह पुराने नंगे तारों को हटाकर एरियल बंच कंडक्टर लगाया जा रहा है, लेकिन इस काॅलोनी की एक गली में अभी भी जर्जर तार के भरोसे ही जैसे-तैसे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। तार को देखकर लग रहा है कि कई बार तार को काटकर जोड़ा गया है। काॅलोनी में रहने वाले नंदलाल यादव, संजीव जायसवाल, विनय प्रजापति, मुकुल यादव, चुनमुन आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इन तारों की जगह सुरक्षित तार (एरियल बंच कंडक्टर) लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जर्जर तारों को बदलकर यहां एरियल बंच कंडक्टर लगवाया जा रहा है। जिस जगह पर तारों से घटना की आशंका है, वहां टीम भेजकर प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त कराया जाएगा। - अभिषेक सिंह, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें