फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क ने ले ली बीमार वृद्धा की जान

Mon, 27 Feb 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फूलपुर थाना अंतर्गत गंगापुर गांव में रविवार दोपहर बाबतपुर-मोहाव मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क पर बाइक से गिरीं नौरंगी देवी (70) को ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गंगापुर गांव निवासी बरसाती राम अपनी मां नौरंगी देवी का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था। घर से थोड़ी दूर पहले ही बाबतपुर-मोहाव मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण वह बाइक पटरी से लेकर बढ़ना चाहा और संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते नौरंगी देवी गिर पड़ीं और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, मौके पर पहुंचे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने शोक संवेदना जताते हुए मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें