फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी को अमेरिकी संस्था ने बनाया ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर

Tue, 08 May 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शबाना आजमी
विज्ञापन
प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी को वूमेन इन पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट (डब्ल्यूपीएसपी) की संस्थापक हिलेरी क्लिंटन द्वारा ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर मनोनीत किया है। इस खबर से शबाना आजमी के पैतृक गांव आजमगढ़ जिले के मेजवां में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन


शबाना आजमी को यह महत्वपूर्ण पद मिलने से जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है।  बता दें की डब्ल्यूपीएसपी देश-दुनिया की महिलाओं को सरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर पहुंचाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है।

ऐसे में शबाना को यह जिम्मेदारी मिलने से महिलाओं का आत्मबल बढ़ा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेजवां में उन्होंने अपने पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी के नाम पर कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर स्थापित किया है। जिससे महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर शबाना आजमी ने कहा कि  महिलाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में बदलाव ला सकती हैं। वर्तमान समय में महिलाओं की लीडरशिप की जरूरत है। डब्ल्यूपीएसपी ग्लोबल लीडरशिप एंबेसडर चुने जाने पर मैं आभार प्रकट करती हूं। संस्था का उद्देश्य है कि दुनिया के सामने महिला और पुरुष के बीच बराबरी हो। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें