सुशीला घायलावस्था में ही पड़ी रही। इसके बाद होश आने पर वह गोधना पेट्रोल पंप पर पहुंची। पेट्रोलपंप कर्मियों ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सुशीला को पीपी सेंटर ले गई। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला का पुत्र कौशांबी जिले के बेनी से बरामद हुआ है।