फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई युवती को बाइक सवारों ने किया अगवा, असलहे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक गांव सोमवार की रात शौच के लिए खेत गई युवती को अगवा कर दो युवकों ने सिवान में ले जाकर दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गए । देर रात उसे खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लाए। मंगलवार को पीड़िता ने मेंहनगर थाने में दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसे मेडिकल मुआयने के लिए महिला अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और असलहा सटाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों युवक उसे कुछ दूरी पर स्थित सिवान में ले गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इसके बाद दोनों ने बारी-बारी के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपियों को पहचान लिया। मुंह में कपड़ा भरा होने के चलते वह चीख-चिल्ला भी नहीं पाई और बेहोश हो गई। 
विज्ञापन

युवकों की तलाश जारी

काफी देर तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। देर रात युवती सिवान में बेहोश मिली। होश में आने पर युवती ने सारी दास्तान परिजनों को बताई। सुबह परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे जहां मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी संजय कन्नौजिया पुत्र रूपचंद व महेंद्र विश्वकर्मा पुत्र मिठाई लाल के खिलाफ तहरीर दी गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं युवती को मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है।  थाना मेंहनगर के  प्रभारी निरीक्षक  प्रेम कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, नामजद युवकों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींच कर दिया वायरल, अब दे रहा धमकी

आजमगढ़ जिले के ही महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के परिजनों द्वारा इस मामले में थाने में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अब आरोपी पीड़िता व उसके परिजनों को जानमाल की धमकी दे रहा है।  

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के ही रहने वाले निजय पुत्र चोकई ने चोरी-छुपे उसकी बेटी की अश्लील फोटो खींच लिया। कुछ दिनों तक तो वह उसकी बेटी को वह फोटो दिखा कर परेशान करता रहा और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर उसे भी जानकारी हुई।

बेटी से पूछने पर उसने आरोपी का नाम बताते हुए पूरे घटना क्रम की जानकारी दे दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी निजय पुत्र चोकई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और उसकी तलाश में जुटी हुई है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें