शाहजहां के संबंध कई प्रभावशाली लोगों से हैं। उसके बारे में बताया जाता है कि अब तक वह आसपास के कई गांवों में अशिक्षित परिवारों की किशोरी, युवतियों को शिकार बना चुकी है। सत्ता के गलियारों से लेकर पुलिस में अच्छी खासी पकड़ होने के चलते कोई थाने तक नहीं पहुंचता, जिससे अब तक वह बचती चली आ रही थी।
इस बार किशोरी के पिता ने हिम्मत दिखाई तो उसकी करतूत सामने आ गई। सूत्रों की मानें तो शाहजहां का लखनऊ से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क चलता है। पुलिस गहनता से जांच करेगी तो कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं।