फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में महिला से अप्राकृतिक दुष्कर्म, पिता और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 10 Nov 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले में शनिवार को एक महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिला अस्पताल में महिला का उपचार हुआ। पीड़िता की सास की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे महिला शौच के लिए निकली थी।
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर खेत में पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने विवाहिता को पकड़ कर उसके हाथ, पैर बांध दिए। इसके बाद अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाई। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसके घरवालों एवं आसपास के लोगों की नींद टूट गई और घटनास्थल पर पहुंच गए।

जब तक कोई पहुंचता आरोपी भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डॉयल 100 के जवान पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का पति जेल में

खबर मिलते ही सीओ विवेकानंद तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि पीड़िता की सास की तहरीर पर रामरूप, उसके बेटे राजेश और सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादिनी का आरोप है कि उसकी बहू शौच के लिए खेत में गई थी उसी वक्त उसे दबोच लिया गया।

बताया कि वर्ष 2017 में आरोपी राजेश के घर के एक सदस्य की मौत हो गई थी। इस मामले में राजेश ने महिला के पति समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अब भी पीड़िता का पति जेल में बंद है। कहा कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें