फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के घर जाने वाले मार्ग पर अभी भी बह रहा सीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहां तो तय था चराग़ां हर एक घर के लिए, कहां चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए। दुष्यंत कुमार की यह पंक्तियां वाराणसी नगर निगम पर एकदम फिट बैठती है। यहां के अधिकारी समस्याओं को दूर करने के नाम पर मातहतों को आदेश तो दे देते हैं, लेकिन मौके पर जनता को राहत नहीं मिलती है। कुछ ऐसा ही नजारा
विज्ञापन

शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर जाने वाले मार्ग का है। जहां पर सीवर का बहना बदस्तूर जारी है। अमर उजाला में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त देवी दयाल वर्मा ने व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन मौके पर अभी सीवर बह रहा है। स्मार्ट सिटी और जलकल के अधिकारी और कर्मचारी वहां की व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। लेकिन अभी सफलता नहीं मिली।
क्षेत्र के पार्षद मोहम्मद सलीम ने बताया कि बेनियाबाग से लेकर उस्ताद के घर जाने वाले मार्ग पर सीवर की समस्या काफी पुरानी है। जब से स्मार्ट सिटी के तहत पार्क में मल्टी लेवल पार्किंग का काम शुरू हुआ है। तब से यह समस्या बढ़ गई है। अधिकारियों से बातचीत करके वहां पंप लगवाया गया है। कुछ देर तक पानी निकलवाया गया था। लेकिन बारिश के बाद वहां पानी फिर से भर गया है। वहां की लाइन काफी पुरानी हो गई है। इसके लिए बदलने का काम करवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। बेनिया के पार्षद प्रदीप कसेरा ने बताया कि वहां का सीवर लाइन जाम हो गया है। मशीन से भी उस लाइन को नहीं खोला जा सका है। अब नई लाइन डालने का काम करवाया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र में सीवर की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के लिए स्मार्ट सिटी और जलकल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वहां पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था कराई गई है। जल्द ही वहां की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।-देवी दयाल वर्मा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें