फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोइठहां और भगवानपुर में बन रहे एसटीपी से जुड़ेंगी गंगा घाट की सीवर पाइप लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आने वाले दिनों में गंगा घाट किनारे की सीवर पाइप लाइनों को गोइठहां और भगवानपुर में बन रहे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। इससे घाट किनारे सीवर की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों कार्यकारिणी में बतौर सदस्य पार्षद राजेश यादव चल्लू ने गंगा घाट किनारे सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव दिया था। पार्षद ने बताया कि पहले यहां नालों से सीवर निकल जाता था। जब से इसकी टैपिंग शुरू की गई है तब से गंगा घाट किनारे सीवर ओवरफ्लो की समस्या आ रही है। इससे गलियों में रहने वाले लोग परेशान रहते हैं। स्थायी समाधान के लिए पाइप लाइन का डालना आवश्यक है। चूंकि घाट किनोर पाइप लाइनों का स्लोप विपरीत दिशा में है। इस नाते अक्सर यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो रही है।
जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन यहां 150 एमएलडी सीवर निकल रहा है। गोइठहां में 120 एमएलडी और भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण होने के बाद गंगा घाट की सीवर लाइनों को इससे जोड़ दिया जाएगा। इससे घाट किनारे की सीवर समस्या का समाधान पूरी तरह से हो जाएगा। इसके अलावा कुछ और एसटीपी का निर्माण हो रहा है। जिससे नालों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें