फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घोड़ा नाले से 120 मीटर पहले डायवर्ट किया जा रहा सीवर, रोपवे पाइलिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था

Sun, 29 Jun 2025 10:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रोपवे की पाइलिंग के दौरान 25 फीट नीचे क्षतिग्रस्त घोड़ा नाला से 120 मीटर पहले सीवर डायवर्ट किया जा रहा है। पंपिंग सेट लगाकर सीवेज शाही नाले में भेजा जा रहा है ताकि मरम्मत का काम किया जा सके।
विज्ञापन
शाही नाला वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोदौलिया चौराहे के समीप रोपवे की पाइलिंग के दौरान 25 फीट नीचे क्षतिग्रस्त हुए घोड़ा नाले के सीवर के पानी को 120 मीटर पहले डायवर्ट किया जा रहा है। लक्सा रोड पर निदान केंद्र के पास से पंपिंग सेट लगाकर सीवर के पानी को घोड़ा नाला से 100 मीटर आगे शाही नाले में भेजा जा रहा है। ताकि घोड़ा नाले की मरम्मत की जा सकी और इस दौरान सीवर का अधिक प्रेशर न हो।

विज्ञापन


शाही नाला जिसे मुगलों ने सुरंग के रूप में विकसित किया था। बाद में ब्रिटिश हुकूमत ने उसे सीवर व्यवस्था में तब्दील कर दिया। नाले की उम्र 200 साल से भी ज्यादा हो गई। जगह-जगह तोड़फोड़ कर लोगों ने अपनी सीवर लाइन जुड़वा ली है। इसकी मरम्मत के लिए रोबोटिक कैमरे से मदद ली गई थी। जल निगम के इंजीनियरों के अनुसार सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं।

नाले के अंदर कुछ भाग काफी खतरनाक हैं। बारिश के मौसम में नाले की मरम्मत किसी चुनौती से कम नहीं है। फिर भी काम को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इस काम को 40 से 50 दिन में पूरा कराया जाएगा। यह शाही नाले का ही एक हिस्सा है। जिस पर शहर की पूरी सीवर व्यवस्था टिकी है। रोपवे का निर्माण करने वाली एजेंसी के लापरवाह इंजीनियरों के चलते यह घटना हुई है। अब इसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें