फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में प्रशासनिक फेरबदल: वीडीए सचिव समेत कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Mon, 16 Nov 2026 12:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव समेत कई अहम पदों पर फेरबदल किया गया है। तीन अपर आयुक्त और एडीएम प्रोटोकॉल बदले गए हैं। वीडीए के सचिव रहे वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने सीनियर पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस सूची में वाराणसी से जुड़े कई महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं, जिनमें वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के सचिव, तीन अपर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) के पद पर बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन


वीडीए सचिव: वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर विवेक कुमार मिश्रा को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पद से स्थानांतरित होकर वाराणसी आए हैं। वहीं, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव रहे वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

अपर आयुक्त: वाराणसी मंडल में तीन अपर आयुक्तों का तबादला हुआ है। ज्योति सिंह को अमेठी से अपर जिलाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। जबकि, वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त सुनंदू सुधाकरन को बस्ती का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, वाराणसी मंडल के एक अन्य अपर आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल): वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) के पद पर भी बदलाव हुआ है। सहारनपुर के नगर मैजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को वाराणसी का नया अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) बनाया गया है। इस पद पर कार्यरत विनय कुमार सिंह-2 को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें