स्पाइसजेट की अहमदाबाद–वाराणसी–अहमदाबाद SG 441/442 और मुंबई–वाराणसी–मुंबई SG 329/330 उड़ानें भी सूची में शामिल रहीं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था, रिफंड और री-शेड्यूलिंग के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मौसम सामान्य होने पर उड़ान संचालन में सुधार की उम्मीद जताई गई है।