फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्माण कार्य रुकवाने और एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिकरौल में निर्माणाधीन परियोजना का काम रुकवाने, मजदूरों से मारपीट और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने वन प्लेस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रतिनिधि रजनीश चौरसिया की तहरीर पर भू-स्वामी समेत सात नामजद और 10-12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। रजनीश के मुताबिक, सिकरौल में 0.221 हेक्टेयर जमीन पर कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा है। 27 नवंबर 2012 को भू-स्वामी पक्ष के साथ पंजीकृत डेवलपर एग्रीमेंट हुआ था। इसमें कंपनी का 60 और भू-स्वामी पक्ष का 40 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित किया गया था। आरोप है कि निर्माण शुरू होने के बाद भू-स्वामी पक्ष ने काम में बाधा डालनी शुरू कर दी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पहले भी दबाव बनाकर रकम वसूलने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा है। न्यायालय से कंपनी के पक्ष में स्थगनादेश होने के बावजूद निर्माण कार्य में हस्तक्षेप किया जा रहा है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें