फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ठंड से सात की मौत

Wed, 28 Dec 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
हिमाचल की बर्फीली हवाओं से पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में ठंड से हो रही मौतों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बीते 24 घंटे के अंदर ठंड से सात लोगों ने दम तोड़ दिया। मरनेवालों में चार भदोही के दो वाराणसी और एक बलिया के निवासी हैं।   
विज्ञापन


भदोही के औराई क्षेत्र के एक ही गांव दवनपुर में तीन लोगों की मौत ठंड से हुई है। दवनपुर निवासी शिवाजी श्रीवास्तव (48) को सोमवार की शाम को पेट में तेज दर्द उठा। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

इसी गांव के राम शिरोमणि बिंद (60) की मौत तेज पेट दर्द और उल्टी होने के बाद हो गई। दवनपुर गांव के ककराही पुरवा निवासी राम खेलावन बिंद (65) को सोमवार शाम ठंड लग गई। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की सुबह घरवाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं खमरिया के लोहिया नगर निवासी बेचई राम मौर्य (73) को ठंड लगने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। वाराणसी के आयर स्थित अमर शहीद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य देवनाथ सिंह पटेल (90) ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

वहीं, लोहता के भिटारी गांव में मंगलवार को ठंड लगने से रामजनम (55) की मौत हो गई।  उधर, बलिया के बेल्थरारोड में महात्मा गांधी इंटर कालेज खंदवा के 11वीं के छात्र रामबदन को तीन दिन पहले ठंड लगी थी। उसका उपचार देवरिया जिले के भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था कि सोमवार की सुबह छात्र ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें