फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाना-पानी पात्र से गरमी से बेहाल पक्षियों को मिलेगी राहत, काशी विद्यापीठ में लगाया गया दाना-पानी पात्र 

Mon, 15 Jun 2020 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से पक्षियों की हालत खराब है। पक्षियों को राहत देने के लिए सामाजिक संस्था सेवाज्ञ संस्थानम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी पात्र लगाया है।

विज्ञापन

कुलपति प्रो टीएन ने पंत प्रशासनिक भवन के बाहर राहत पात्र टांगने के बाद कहा कि यह पहल पक्षियों के लिए राहत भरी है। वहीं कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुम्हारों को रोजगार भी मिलेगा।


संयोजक आशीष आशु ने बताया कि सेवाज्ञ संस्थानम शहर में 200 सार्वजनिक स्थानों पर दाना-पानी पात्र लगाएगी। इस मौके पर प्रो. केके सिंह, प्रो. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. नवरत्न, हिमांशु पांडेय, विकास चौबे, एसपी पांडेय, शिवांग, रजनीश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें