फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डाकघरों में सर्वर की समस्या, वापस लौटे 2000 लोग; 10 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान

Fri, 08 Aug 2025 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सर्वर में आई खराबी के कारण डाक विभाग के राजस्व को करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंची महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकघरों में सर्वर ठीक से नहीं चलने से काउंटर पर डाक रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट कराने आए लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। प्रधान डाकघर कैंटोमेंट, विशेश्वरगंज, नीचीबाग समेत कई डाकघरों में यही स्थिति रही। इन डाकघरों से बृहस्पतिवार को करीब 2000 लोगों को बिना डाक रजिस्ट्री किए लौटना पड़ा। इससे वित्तीय लेन-देन भी प्रभावित हुआ। इसके साथ ही कई सरकारी विभागों के कागज भी रजिस्ट्री नहीं हो पाने से रुके रहे।

विज्ञापन


बीच-बीच में सर्वर सही होने पर कुछ लोगों की बुकिंग की गई, लेकिन इसके लिए 30-45 मिनट का इंतजार करना पड़ा। अनुमान है कि सर्वर में आई खराबी के कारण डाक विभाग के राजस्व को करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंची महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। डाकघरों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

डाक विभाग सर्वर अपग्रेड होने के बाद कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण सर्वर में खराबी आ रही है। जिससे ऐसी समस्या हो रही है। डाकघरों में यह समस्या सोमवार से बनी हुई है। कचहरी के चेतन कुमार कैंटोमेंट स्थित प्रधान डाकघर में अपना डाक रजिस्ट्री कराने आए थे। घंटों इंतजार करने के बाद भी उनका डाक रजिस्टर नहीं हुआ। इसी तरह मैदागिन की पूजा प्रजापति दिल्ली में अपने भाई को राखी भेजने आई थीं। लेकिन सर्वर नहीं चलने से उन्हें निराश लौटना पड़ा।

विज्ञापन

ये कार्य हुए प्रभावित

स्पीड पोस्ट, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पार्सल, डाक निर्यात केंद्र, रिटेल पोस्ट, बिजनेस पोस्ट, पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, नोडल डिलीवरी सेंटर से जुड़े कार्य।

डाकघर का सर्वर अपग्रेड किया जा रहा है। इससे इस तरह की समस्या आ रही है। इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। - कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी

विभाग की नई योजना अधिकारियों को ही पता नहीं
डाक विभाग ने 1 सितंबर से रजिस्ट्री पोस्ट सेवा को स्पीड पोस्ट में विलय करने का एलान किया है। रजिस्ट्री पोस्ट के मुकाबले स्पीड पोस्ट काफी महंगा पड़ने वाला है। इस संबंध में प्रधान डाकघर के अधीक्षक सुरेश चंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ऐसा कुछ आदेश होता तो उनके पास लिखित में आता।

इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में साइबर खतरों से बचाने के लिए स्पेशल ग्रुप का गठन, बनाई गई ये खास व्यवस्था
विज्ञापन

डाक विभाग के सर्वर में समस्या पर अजय राय ने उठाए सवाल

रक्षाबंधन के पहले डाक विभाग में सर्वर डाउन होने और पार्सलों की रजिस्ट्री सेवा में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सवाल उठाए हैं। कहा कि क्या रक्षाबंधन के समय ऐसा निर्णय लेना उचित है, जब देश भर में 10 करोड़ बहनें अपने भाइयों को रजिस्ट्री से राखी भेजती हैं। 9 अगस्त को रक्षा बंधन है और 1 अगस्त से भारतीय डाकघर में रजिस्ट्री सेवा बंद है। डाक विभाग ने इसका कारण सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी बताया है, जिसे ठीक करने में समय लगेगा।

अजय राय ने कहा कि रजिस्ट्री से राखी भेजने का खर्च 22 महज रुपये होता है, जो आम लोगों के लिए किफायती है। सेवा बंद होने से लोग कूरियर का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिसका औसत खर्च 200 रुपए है। इससे डाक विभाग को बड़ा राजस्व घाटा हाेगा और निजी कंपनियों को दस हजार करोड़ का मुनाफा हो सकता है। अजय राय ने आरोप लगाया कि कूरियर कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सॉफ्टवेयर को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया है। मामले की जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें