फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पीओ परीक्षाः जब परीक्षार्थियों के छूटे सवाल तो जमकर काटा बवाल

Sun, 12 Aug 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बैंक के पीओ की परीक्षा में जब परीक्षार्थियों के सवाल छूटे तो उन्होंने शनिवार को जमकर बवाल काटा। परीक्षार्थियों का आरोप था कि समय से कंप्यूटर न खुलने व सर्वर डाउन होने की वजह से उनके कई सवाल छूट गए। बनारस के चितईपुर, सारनाथ सहित विभिन्न स्थानों पर बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। बाद में पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सभी दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बैंक के पीओ की परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से आयोजित थी। इसके लिए कई क्षेत्रों में केंद्र बनाए गए थे जिसमें कई राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि के परीक्षार्थी शामिल हुए। बरईपुर में श्री सिद्धेश्वरी शिव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में चार पलियो में आफिसर स्केल प्रथम इन रीजनल रूरल बैंक पोस्ट की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित थी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
परीक्षा देने आए अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि प्रथम पाली की परीक्षा में भाग लेने आए परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर खराब है और सर्वर डाउन होने की वजह से प्रश्न हल नही कर पाए। उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए। इसकी शिकायत परीक्षा लेने वाली संस्था को सेंटर की तरफ से की जाए। वहीं प्रबंधन का भी कहना है कि सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा लेने में कुछ परेशानी हुई है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
varanasi - फोटो : अमर उजाला
परीक्षार्थियों के हंगामे की सूचना पाकर डीरेका चौकी इंचार्ज ने परीक्षा लेने वाली संस्था को सर्वर की खराबी की शिकायत प्रबंधन की तरफ से करवाई तब जाकर मामला शांत हुआ। सारनाथ के तिलमापुर लहुरी काशी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेकभनॉलाजी में उक्त परीक्षा के दौरान सिस्टम सुलभ न होने, सेव व नेक्स्ट न होना इत्यादि की समस्याओं के चलते परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस से नोंक-झोंक हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ। इसी तरह रामकटोरा सहित शहर व गांव के कई केंद्रों पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें