कैसे होगा सर्वे
सर्वे में रैंडम रूप से चार स्थानों में छह घरों को चिन्हित किया जाएगा। हर घर से 18 से 59 आयु वर्ग के बीच के व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। 18 साल से कम और 60 साल से अधिक वालों की जांच नहीं होगी। जांच से पहले संबंधित व्यक्ति की लिखित सहमति ली जाएगी। इसके आधार पर ही संक्रमण पर नियंत्रण के प्रयास किए जाएंगे।
क्या है सीरो सर्वे
यह एक रक्त आधारित जांच है। जिसमें व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का आकलन होता है। यह कोरोना की जांच नहीं है। इस बारे में भी जांच कराने से पहले जानकारी दी जाएगी।
शासन का आदेश आने के बाद नियमानुसार जांच टीम के गठन सहित सर्वे संबंधी अन्य तैयारी की जा रही है।
डॉ.वीबी सिंह, सीएमओ