फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में मेहमानों के लिए बनाया गया अलग मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान आने वाले संतों, श्रद्धालु व आमजन के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात पहुुंचे अधिकारियों ने धाम क्षेत्र का जायजा लिया और तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि डमरू वादन से धाम में आने वालों का स्वागत होगा। पुष्प वर्षा और स्वस्तिवाचन किया जाएगा। समागम में आने वाले सदस्यों के लिए विशेष प्रबंध किया गया है, अलग मार्ग से लेकर मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने तक की व्यवस्था की गई है। यही नहीं पूरे एक माह तक चलने वाले आयोजन में अलग-अलग तिथियों पर लगभग 250 की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। स्वागत सत्कार और पूरे धाम के बारे में जानकारी देने के लिए मंदिर के अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर अलग अलग टीम को लगाने के लिए योजना तैयार की गई है। निरीक्षण के दौरान डीसीपी सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर कर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें