फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मजदूर का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Jun 2025 12:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रविंद्रपुरी क्षेत्र में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी का काम करता है और लोग उसे विश्वकर्मा के नाम से बुलाते थे। पुलिस अब इससे जुड़े सारे एंगल तलाश रही है।  
 
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस के जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलुपुर इलाके के रविंद्रपुरी लेन नंबर 14 के पास सोमवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में भेजवाया। इसके साथ ही मजदूर की शिनाख्त में जुट गई। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक गुरुधाम चौराहे पर स्थित लेबर सट्टी में मजदूरी का काम करता था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष भेलुपुर गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35-36 वर्ष के करीब है। पूछताछ में पता चला है कि युवक मजदूरी का काम करता था, आजमगढ़ का रहने वाला है और उसे लोग विश्वकर्मा नाम से बुलाते थे। प्रथम दृष्टया अत्यधिक गर्मी से युवक की मौत हुई होगी। 72 घंटे तक शव को मर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा जाएगा, उसके बाद पोस्टमार्टम कर आगे की करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें