काशी के प्रख्यात रंगकर्मी मानेश्वर नाथ जी गुर्जर "गोपाल गुर्जर " का रविवार को निधन हो गया। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 75 वर्ष की अवस्था में उन्होंने पक्का महाल स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें संगीत नाटक अकादमी सहित कई पुरस्कार मिले थे।
वह आकाशवाणी और दूरदर्शन के ए ग्रेड कलाकार भी थे। उनके निधन पर शहर के रंगकर्मियों और कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। वह रंगमंच के साथ ही साहित्य के भी प्रेमी थे ।