फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के पास जा रही थीं झाड़-फूंक करने, पुलिस ने रोका तो खुल गई बाबा के मायाजाल की पोल

Sun, 22 Mar 2020 11:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में तीन महिलाओं की झाड़ फूंक करने वाले तथाकथित बाबा को रविवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। तथाकथित बाबा के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो क्लिप मिली है। पुलिस बाबा से पूछताछ कर रही है। तीन महिलाएं रविवार को दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के समीप से गुजर रही थीं। पुलिस ने जनता कर्फ्यू का हवाला देकर तीनों से पूछा कि वह कहां जा रही हैं। इस पर तीनों ने बताया कि वह झाड़ फूंक के लिए दुर्गाकुंड क्षेत्र निवासी एक बाबा के पास जा रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को रोका तो 60 वर्षीय तथाकथित बाबा दुर्गाकुंड चौकी पर आ गया। इसी बीच बाबा के मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई और उसने अश्लील शब्दों के साथ बाबा से बात की तो पुलिस को शक हुआ। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि बाबा से पूछताछ के साथ ही उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर बाबा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीनों महिलाओं को उनके घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें