फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: डाकघर से बैंक खाते में पैसा भेजना हुआ आसान, चेक देने से भी मिलेगा छुटकारा

Sat, 07 Jan 2023 10:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डाकघर के बचत खाताधारक अब अपने डाक खाते की धनराशि को बैंक खाते में ईसीएस  के माध्यम से आसानी से भेज सकेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अब डाकघर बचत योजनाओं में जमा राशि के भुगतान के लिए चेक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
डाकघर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकघर के बचत खाताधारक अब अपने डाक खाते की धनराशि को बैंक खाते में इलेक्ट्रानिक क्लीयरिंग सर्विस (ईसीएस) के माध्यम से आसानी से भेज सकेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अब डाकघर बचत योजनाओं में जमा राशि के भुगतान के लिए चेक नहीं दिया जाएगा। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए भुगतान प्राप्ति के समय खाताधरक को निकासी पर्ची के साथ कैंसल चेक या बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति काउंटर पर पर देनी होगी।

विज्ञापन


डाकघर लघु बचत योजनाओं जैसे आवर्ती जमा (आरडी), सावधि जमा (टीडी), मासिक जमा योजना (एमआईएस), लोक भविष्य निधि (पीपीएफ), किसान विकास पत्र (केवीपी), राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) व सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारक अपने इन खातों को बंद करने के बाद मिलने वाली धनराशि को सीधे अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा सकेंगे।

विशेष परिस्थितियों में ही चेक से भुगतान

उन्होंने बताया, जो लोग बैंक स्थित बचत खातों से भुगतान न प्राप्त कर डाकघर से ही भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं वह पहले से चले आ रहे नियम के तहत ही खाते में धनराशि ट्रांसफार्मर करा सकते हैं। अब केवल विशेष परिस्थितियों में ही डाकघर अपने ग्राहकों को चेक से भुगतान करेगा।

विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भी जनकल्याणकारी योजनाओं की रकम प्राप्त की जा सकती है। सभी डाकघरों के लिए केवल एक ही आईएफएससी कोड रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें